बहती नाक के लिए हमें क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:07

बहती हुई नाक को रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय :-

1. पानी भरपूर पिएं-

जब भी हमें सर्दी होती है तो हम पानी पीना कम कर देते हैं, लेकिन यकीन मानिए ये सही तरीका नहीं है। एक रिसर्च कहती है कि अगर शरीर हाइड्रेट रहेगा तो आपके नेजल ट्रैक में मौजूद म्यूकस पतला होगा और इससे बंद नाक की समस्या भी दूर होगी और साथ ही साथ नाक से पानी के रूप में सारी गंदगी जल्दी निकल जाएगी। अगर ऐसा नहीं होगा तो ये स्टिकी और गाढ़ा म्यूकस नाक के जरिए निकलेगा जो अच्छा नहीं होगा।

ऐसे ड्रिंक्स को अवॉइड करना चाहिए जो शरीर को हाइड्रेट करने की जगह डिहाइड्रेट करते हैं जैसे चाय और कॉफी।
2. हर्बल चाय-

नाक बहने की समस्या में अगर गले और नाक को गर्माहट मिले तो ये बेहतर माना जाता है। हीट और स्टीम के कारण हर्बल टी आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकती है।

आप सूजन और जलन को कम करने वाले हर्ब्स जैसे कैमोमाइल, अदरक, पुदीना आदि चाय में ट्राई कर सकते हैं। नॉन-कैफीनेटेड हर्बल टी आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है।
3. फेशियल स्टीम करेगी मदद-

बंद नाक और गले के इन्फेक्शन के समय स्टीम सबसे ज्यादा लाभकारी साबित हो सकती है। 2015 में की गई researchgate.net की स्टडी बताती है कि स्टीम इनहेलेशन आपकी सर्दी और बंद नाक की समस्या को 1 हफ्ते जल्दी ठीक कर सकता है।

स्टीम लेना अच्छा होता है और इसे आप अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं जैसे कुछ लोग स्टीम लेते समय लौंग भी डालते हैं, कुछ लोगों को यूकेलिप्टस या पिपरमिंट ऑयल डालना होता है।

स्टीम का पानी आप अपनी सहूलियत के हिसाब से बना सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आप उन्हीं इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करें जो आपको सूट करते हों।
4. गर्म पानी से नहाना-

ये ठीक वही असर आपके ऊपर दिखाता है जैसे हॉट स्टीम दिखाती है। गर्म पानी से नहाना आपके नेजल कंजेशन को कम कर सकता है। ये उन लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है जिन्हें साइनस की दिक्कत है और अक्सर नाक बंद रहती है।

5. नेती पॉट (Neti Pot)-

कई रिसर्च और डॉक्टर्स नेती पॉट का इस्तेमाल बहती हुई नाक को रोकने के लिए करते हैं। नेती पॉट्स छोटे टीपॉट जैसे कंटेनर होते हैं जिसमें सैलाइन सॉल्यूशन या फिर नमक का पानी डाला जाता है जो एक नॉस्ट्रिल से अंदर जाता है और दूसरे से बाहर आता है। ये सबसे तेज़ और सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक है जो आपके साइनस को जल्दी ठीक कर सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info